दया छपरा। एनएच 31 के स्थित दया छपरा ढाला पर मंगलवार की सुबह सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंस के अनुपालन को लेकर बैरिया पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई के बाद बाजार में खरीदार व दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दया छपरा सब्जी बाजार में न कोई मॉस्क पहना था और न सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा था। तब तक बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और बाजार से ग्राहकों को खदेड़ना शुरू कर दिए। जब देखा कि बहुतेरे दुकानदार भी मॉस्क नहीं पहने हैं तो पुलिस ने उन्हें भी खदेड़ दिया। साथ ही चेताया कि अगर बिना मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होगा तो सब्जी बाजार नहीं लगने दिया जाएगा।