फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल

Sun, 24 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  बलिया(ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का फाइनल रिहर्सल रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुआ। डमी मुख्य अतिथि तबारक हुसैन ने सलामी ली। इस मौके पर  पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल परेड की पहली टुकड़ी के प्रथम कमांडर बाबू लाल यादव के नेतृत्व में आर्म्स पुलिस की टुकड़ी आगे-आगे चल रही थी। मुख्य अतिथि के मंच के सामने आते ही परेड कमांडर दाहिने देख का कासन बोल रहे थे। उस समय सभी जवान दाहिने देखते हुए सलामी की मुद्रा में गुजर रहे थे।

इसी क्रम में दूसरी व तीसरी टोली नागरिक पुलिस के जवानों की रही। चौथी टोली पुलिस कार्यालय के नियुक्त जवानों की रही। जो कदम से कदम मिलाकर सलामी मंच के सामने से गुजरते गए।
विज्ञापन


पांचवीं टोली पीएसी, छठवीं एवं सातवीं  टोली 93 एवं 90 बटालियन एनसीसी के जवानों की रही। आठवीं टोली गर्ल्स एनसीसी कैडेटों की रही। नौंवीं टोली बाइक दस्ता, दसवीं टोली रेडियो शाखा, 11वीं टोली दंगा निरोधक अश्रु गैस टोली की रही। 12वीं टोली अगिभनशमन फायर सर्विस, 13वीं टोली पुलिस लाइन के चिकित्सक दल, 14वीं टोलीविधि विज्ञान प्रयोगशाला की रही।

जबकि 15 व अंतिम टोली पुलिस बैंड की रही। जिसके धुन पर परेड में शामिल जवान कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। बैंड की मधुर ध्वनि सबको मंत्रमुग्ध कर रही थी।

बैड पुलिस पार्टी की कमान अनूप अंसारी के हाथ में रहा। इस दौरान द्वितीय कमांडर के रुप सीओ केसी सिंह, तृतीय कमांडर के रुप में प्रतिसार निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह तथा लाइन कमांडर मेजर पतिराम यादव के नेतृत्व में परेड का फाइनल रिहर्सल कराया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एएसपी, सहित सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें