फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जाकर पुलिस कर आमजन को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर (बलिया)। जिले में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। कोरोना से जंग जीतने के लिए पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों के साथ बैठक कर इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को धनौती धूरा और स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक एसओ गड़वार अनिल चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अनिल चंद तिवारी ने कोरोना से बचाव के किए उपस्थित लोंगो से कोरोना वारियर की भूमिका निभाने की अपील की। कहा कि प्रवासी मजदूरों के गांव गांव आने से कोरोना के खिलाफ जंग और कठिन हो गया है। गांवों में कोरोना पैर ना पसारे इसके लिए सभी अपने स्तर से ग्रामीणों को जागरूक करें। ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने, घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और हमेशा हाथ को सेनेटाइज करने की सलाह दे और बताए कि कोरोना से बचाव का यही उपाय है। चौकी प्रभारी राम अवध ने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अलावा दूसरे साधन से भी मजदूर रोज ही अपने घर पहुंच रहे है । इनमें से ऐसे भी मजदूर होंगे जिनका कहीं भी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ होगा। ऐसे प्रवासी मजदूरों पर विशेष ध्यान देते हुए इनके घर आने की सूचना तत्काल पुलिस सहित कोविड 19 निगरानी टीम को उपलब्ध कराये। बैठक में उपेंद्र पांडेय, मु. शाहिद, कन्हैया पांडेय सहित दर्जनों गांवों के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें