फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वसूली रोकने के लिए लग रही अलग-अलग थानों की पुलिस की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी-बिहार के बॉर्डर पर स्थित भरौली गोलंबर पर अवैध वसूली पर नकेल कसने के लिए अलग-अलग थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

एक उपनिरीक्षक दो से तीन सिपाहियों के साथ गोलंबर पर शिफ्टवार ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि अब भी ट्रकों से वसूली हो रही है। ट्रकों से 600 रुपया वसूली कर ग्रीनफील्ड के रास्ते भेजा जा रहा।
भरौली बाॅर्डर पर पकड़े गए नरहीं कांड के बाद भी अवैध वसूली पर रोकथाम नहीं लग रही हैं। अब वसूली का ट्रेंड बदल गया। ट्रक चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस के संरक्षण में कुछ एजेंट बालू, गिट्टी, कोयला सहित अन्य मालवाहक ट्रकों से 600 रुपया वसूल कर उन्हें गोलंबर से निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रास्ते बघौना, अमाव होते हुए एनएच-31 पर भेजने लगे। यहां से सोहांव-लक्ष्मणपुर चितबड़ागांव होते हुए फेफना के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार नरहीं कांड के बाद यूपी के गोवंश व शराब लदे वाहनों से बक्सर की तरफ वसूली होती है।
भरौली गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजनी राय ने बताया कि धड़ल्ले से पशु, शराब तस्करी व अवैध खनन पुलिस संरक्षण में फल फूल रहा है। बक्सर सारीमपुर के गो तस्कर की नरहीं थाना के कुछ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ अब भी है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

अक्सर पुल से बक्सर भरौली का चक्कर लगाते बाइक सवार पुलिसकर्मी दिख जाते हैं। किसी को शंका न हो इसके लिए किसी होटल में नाश्ता व खाना के बहाने जाते हैं। गोलंबर पर अलग-अलग थाना पुलिस की ड्यूटी से अवैध वसूली पर नकेल लगेगी या और बढ़ेगा यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें