फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के विरूद्घ दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी से गायब हुए प्रेमी-प्रेमिका के जहर पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया। जबकि रविवार को लापता हुए दोनों प्रेमी-प्रेमिका का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लक्ष्मणपुर चट्टी से फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका का जहर पीते वीडियो वायरल किया गया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी भरौली गंगा तट पर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। उधर, लड़की के घर वाले भी परेशान रहे। रविवार को लड़की के पिता ने नरही थाने में तहरीर दी कि कुल्हड़िया गांव निवासी उपेंद्र गोंड ने मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं गायब कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक प्रेमी और प्रेमिका का सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें