पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश टिंकू शाह व शमीम अंसारी द्वारा 26/27 मार्च की रात्रि दुधैला व 30/31 मार्च की रात अकबरपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की गई थी। पकड़े गए बदमाश टिंकू शाह के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और शमीम अंसारी के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा व खाली कारतूस बरामद हुआ।
चोरी का तार और तार काटने का पिलास , आरी व रबर का ग्लैप्स बरामद हुआ है। पकड़ी गई गाड़ी पिकअप वाहन से चोरी हुआ तार व यस क्रास गाड़ी से तार काटने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस टीम ने पांच अन्य साथी अरविंद यादव निवासी रसूलपुर कंधावरा थाना नोनहरा गाजीपुर, मन्नू साह, रोहन पांडेय निवासी समरथ, फिरोज खान निवासी उमरगंज थाना कोतवाली, अभिषेक गौड निवासी सरांक थाना बांसडीह रोड को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के पास से एक, एक चाकू नाजायज बरामद हुआ।
पूछताछ में सभी ने बताया कि 26 मार्च की रात दुधैला तथा 30 मार्च की रात अकबरपुर से बिजली के तार को खंभों से काट कर छिपाए थे, फिरोज खान को लेकर आए थे उसे दिखा कर उसके बताए स्थान पर ले जा रहे थे। घायल बदमाश टिंकू शाह व शमीम अंसारी का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।