फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter: बलिया में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली; ATM से करते थे फ्रॉड

Thu, 20 Mar 2025 10:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Police Encounter: बलिया जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बलिया में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia Crime News: पुलिस एवं बदमाशों के बीच बुधवार की रात्रि करीब दो बजे हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं घायल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हृदयाचक से पीपापुल जाने वाले मार्ग पर एक कार से जाते हुए चार संदिग्ध लोगों को रोककर चेकिंग करने का प्रयास किया। लेकिन चारों उतरकर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। 

जवाबी कार्रवाई में हल्दी पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की। जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद  पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम व पता बच्चा लाल पुत्र स्व रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार बताया। जिसे इलाज के लिए पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले हैं सभी बदमाश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य आरोपियों की पहचान साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार, मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडीतपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार, लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार के रूप में हुई। 

इसे भी पढ़ें; पुलिस का एक्शन: BHU के चिकित्सा अधीक्षक सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी GST नंबर के मामले में हुई कार्रवाई

पूछताछ में बदमाशों ने बताई ये बात
अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, 63 एटीएम कार्ड, एक कार के साथ ही 7688 रुपये नगद बरामद किया। चारों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक गैंग है, जो बलिया सहित अन्य स्थानों पर लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर उनका पैसा निकाल लेते हैं या ट्रांसफर कर लेते हैं। चारों आरोपी फ्रॉड किए गए पैसे को अपने में बांट लेते हैं। बताया कि सभी बलिया में कई बार आकर घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसी तरह यूपी के अन्य जनपदों और दिल्ली में भी इस तरह का काम करते हैं। 
विज्ञापन

बलिया, दिल्ली सहित कई शहरों में मुकदमे दर्ज

बलिया में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों के आने की पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें बच्चा लाल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जो खतरे से बाहर है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े; UP: 48 घंटे में वापस बुलाए गए गाजीपुर के जेलर, मुख्तार की मदद का आरोप; जेल में अवैध PCO संचालन का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें