फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल जा रहे 20 पशुओं से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस ने सोमवार को 20 गोवंशों को लेकर बिहार के रास्ते बंगाल के बूचड़ खानों में वध के लिए जा रहे ट्रक को बैरिया के दलित बस्ती के निकट रविदास मंदिर के पास एनएच 31 पर पकड़ लिया। ट्रक का चालक, परिचालक व तस्कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक आजमगढ़ से नौ सांड़, पांच बैल, पांच गाय औए एक बछिया को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल जा रहे थे, तभी चौकी इंचार्ज बैरिया गरिजेश प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन चालक, परिचालक व तस्कर ट्रक से उतर कर भाग खड़े हुए। एसएचओ ने बताया कि ट्रक में इस तरह गोवंश लादे गए थे कि तीन बैलों की मौत ट्रक में ही हो गई है। मरे हुए बैलों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वही शेष गोवंशो को दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर अवस्थित गोआश्रय केंद्र में भेजवाया गया है। ट्रक मालिक व ट्रक चालक के खिलाफ गोवध अधिनियम व पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें