फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाया

Mon, 15 Feb 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह जिगिड़सर गांव स्थित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के निर्माणाधीन भवन से 600 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की बनी अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। छापामारी के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद थाने ले आई।

इस मामले में ईंट भट्ठा मालिक दीपक सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर गांव में राजकीय पालीटेकभनीक कालेज का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


जिसके भवन से लगभग 600 पेटी अरुणाचल प्रदेश की बनी अंग्रेजी शराब खेजुरी थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर व पिकअप पर लादकर थाने लाई।

सूचना मिलते ही आबकारी टीम थाने पहुंच शराब का मुआयना किया। वहीं आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने भट्टा मालिक दीपक सिंह के विरुद्ध धारा 272 व 273 आईपीसी तथा आबकारी एक्ट-60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दबिश दे रही है।

इस बाबत थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह का कहना है कि सोमवार को तीन सौ पेटी में 3600 बोतल अंग्रेजी शराब निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के भवन के अंदर से बरामद किया गया। वहीं रविवार की रात छापामारी में 150 पेटी में 1790 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।


खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के जेई/ठेकेदार के इशारे पर ही कॉलेज के भवन में शराब रखा जाता होगा। पुलिस के  निशाने पर अब जेई चढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने भी जेई के विरुद्ध जांचकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


 निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का चौकीदार फूलन यादव ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि कालेज 2011 से शराब का केंद्र बना हुआ है। यहां से थोक भाव में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें