सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में रविवार को किड्स डे धूमधाम से
मनाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग
कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर
सबकों झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र के सहायक निदेशक डा.
विमला व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए डा.
व्यास ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा बच्चों का जीवन संवारने
में माता-पिता और गुरु की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कथनी-करनी में
कोई अंतर नहीं होना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए
उन्होंने सृष्टि को बचाने के लिए मानवता से प्रेम करने की प्रेरणा दी।
विशिष्ठ अतिथि मल्लिका बेगम ने समाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए
सामूहिक प्रयत्न किए जाने पर जोर दिया।
उन्होंने शिक्षा का प्रसार, दहेज
प्रथा के उन्मुलन के लिए अभिभावकों को आगे आने को कहा। किड्स डे पर बच्चों
ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इस दौरान
छात्र-छात्राओं ने प्ल्ेायर, कवि सम्मेलन, योग और रोबोट डांस प्रस्तुत
किया।
साथ ही समूह नृत्य, नागिन नृत्य, ड्रामा आदि अनेक कार्यक्रमों की
मनमोहक प्रस्तुति कर तालियां बटोरी। विभिन्न प्रांतों की वेश-भूसा के अलावा
गायन, वादन को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र ने
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन
दिनेश कुमार गुप्ता, डा. शशिकांत त्रिपाठी, केके मिश्र, प्रिया मिश्रा,
पीसी श्रीवास्तव, एमएन पांडेय, अनिल तिवारी समेत छात्र, अभिभावक व संभ्रांत
नागरिक मौजूद रहे। संचालन जयश्री मिश्र और मलय ने किया।