फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रसड़ा के चेयरमैन सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर, जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का है मामला

Mon, 29 Apr 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी के मामले में बलिया जिले के रसड़ा नगर पालिका के चेयरमैन समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी का आरोप छितौनी गांव निवासी शमशेर सिंह ने लगाया है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के छितौनी गांव निवासी शमशेर सिंह ने रसड़ा नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 पर फर्जी जमीन रजिस्ट्री व पैसे खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शमशेर सिंह ने एसपी देवरंजन वर्मा को दी शिकायत में कहा कि मौजा छितौनी बाहर परगना लखनेश्वर तहसील रसड़ा में उनके नाम से जमीन है। विनय शंकर, जय प्रकाश, राजा राम, श्रवण, शशांक, संजय, संजय, अखिलेंद्र, आदिल, रेहान निवासी कस्वा रसड़ा व अरविंद निवासी पिपार गाजीपुर, राजाराम निवासी छितौनी व बृजेश, राजेश निवासी लखनऊ ने आपस में मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करवा ली।

कहा कि उक्त लोगों ने विनय शंकर के घर ले जाकर जमीन के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये दाम तय किए, उसी दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मुझे लखनऊ ले गए। 15 जून 2022 को मुझे डरा धमकाकर व नशीला पदार्थ खिलाकर मेरी जमीन रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली
कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा की शमशेर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें