फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड: चौकीदार की बेटी की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, घटना से पहले होने वाला पति आया था घर

Tue, 25 Mar 2025 10:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Murder News: बलिया जिले में चौकीदार की बेटी की मौत का खुलासा जल्द ही हो सकता है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवार में मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय की युवती पूजा चौहान की कथित हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी की गिरेबान तक पहुंच गई है। चर्चित घटना होने के कारण एएसपी मामले का कभी भी खुलासा कर सकते हैं। देर रात आजमगढ़ डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने नगरा थाने पहुंचकर घटना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतका के पिता चौकीदार धर्मराज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने चार पड़ोसियों सहित कुछ अन्य पर हत्या करने व साक्ष्य छुपाने का मुकदमा दर्ज किया है। चार-पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले की गूंज दिल्ली तक पहुंचने के कारण पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव बना हुआ है।

घटना में कोई निर्दोष न फंसे, इसके लिए एएसपी अनिल कुमार झा खुद मामले के एक-एक बिंदु की जांच पड़ताल कर रहे हैं। खुलासे के लिए सर्विलांस सहित सभी टीमों ने नगरा थाने में कैंप किया है। इस बाबत एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि घटना का जल्द व सही खुलासा किया जाएगा। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होने वाले पति का घर पर था आना जाना, घटनास्थल पर मिले दो मोबाइल फोन

पूजा की शादी 25 अप्रैल को मऊ जिले के सेमरी गांव में होने वाली थी। ग्रामीणों के अनुसार, उसका होने वाला पति घटना के पहले घर पर आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर दो मोबाइल फोन मिले थे। एक पूजा व दूसरा किसी और का था। वह मोबाइल होने वाले पति का नहीं है। पुलिस उस मोबाइल नंबर से जानकारी जुटा रही है। सर्विलांस टीम दोनों मोबाइल फोन का डेटा खंगाल रही है। पुलिस इसी आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग को मौत का कारण बताया गया है। हाथ पर रस्सी से चोट के निशान नहीं मिले हैं। आला अधिकारी प्रगति की पल पल की जानकारी ले रहे हैं।
 
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा
सरयां गुलाबराय की घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो जारी कर घटना पर प्रदेश सरकार को घेरा है। दिल्ली में संसद परिसर में सांसद जया बच्चन व अन्य ने फंदे पर लटकी मिली युवती का फोटो लेकर प्रदर्शन किया है। मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। मृतका के घर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें