इसके बाद 18 मार्च की रात उसने दूसरे के मोबाइल से चंदन को खेत में बातचीत के लिए बुलाया। जहां सुरेंद्र ने दोस्त रोहित यादव के साथ मिलकर चंदन की चाकू से मार हत्या कर शव को छुपाने के लिए गेहूं के खेत में फेंका दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मानगढ़ गांव निवासी शिवप्रसाद ने बीते 19 मार्च को तहरीर दी कि 18 मार्च की रात को चंदन परिवार के साथ खाते समय गांव के सुरेंद्र यादव एवं भगवान पुत्र मोती यादव, बलि यादव पुत्र जवाहर यादव, दीपक यादव पुत्र बीरबल यादव निवासीगण मानगढ़ व रोहित यादव निवासी दहियावा थाना सारण बिहार आए और पुत्र को लेकर साथ में लेकर चले गए।
दूसरे दिन भी घर नहीं आया, काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस को शिकायत दे दी। पांच दिन बाद मेरे पुत्र की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने पांच नामजद पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई।
तमाम साक्ष्यों को जुटाने के बाद पुलिस ने मुख्यारोपी सुरेंद्र यादव निवासी मानगढ़ व ममेरे भाई रोहित यादव निवासी दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू की बरामदगी किया।