फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिली लाश : दुर्गंध की शिकायत पर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, नजारा देख सभी सन्न; पत्नी ने लगाया था आरोप

Tue, 05 Nov 2024 01:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कुछ दिन पहले पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उसे और मासूम बिटिया को मारता-पीटता है। इससे तंग आकर वह ननद के यहां रहने के लिए चली गई थी।
विज्ञापन
मृत व्यक्ति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 आजाद नगर निवासी मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय अपने बंद कमरे में मृत पाए गए। कमरे से भंयकर दुर्गंध निकलने की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंची तो कमरे का नजारा देख सन्न रह गई।

विज्ञापन


अंदर भयंकर दुर्गंध आ रही थी। पूरे कमरे में मल-मूत्र और खून इत्यादि फैला था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर उनके परिजनों की उपस्थिति में साक्ष्य इकट्ठा किए। शव का पंचनामा करके अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि गत 27 अक्टूबर को मृगेंद्र प्रताप की पत्नी अर्चना ने थाने में शिकायत की थी कि शादी के दो साल बाद से ही उनके पति उसे बुरी तरह मारते-पीटते व प्रताड़ित कर रहे हैं। लोक-लाज व प्रतिष्ठा का ख्याल करते हुए वह चुप थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ननद के यहां रह रही थी पत्नी
आरोप है कि 25 अक्टूबर को उन्होंने पुनः मारा-पीटा। साथ में अपनी पुत्री अनिका को भी पीटा। तहरीर पर मृगेंद्र प्रताप के विरुद्ध 27 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी दिन से पत्नी अर्चना अपनी पुत्री के साथ मृगेंद्र की बहन के घर रसूलपुर चली गई थी। उनके पास जाकर रह रही थी। 

पड़ोसियों के अनुसार, इधर 10 दिनों से मृगेंद्र शराब का काफी सेवन कर रहे थे। खाना भी नहीं खा रहे थे। मंगलवार को उनके कमरे से कोई आहट नहीं मिली। कमरे से दुर्गंध आती महसूस हुई तो पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए दरवाजे को बलपूर्वक तोड़ा।

अंदर का नजारा बहुत ही भयावह था। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। मल-मूत्र और खून कमरे के फर्श पर फैला हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें