फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से युवक घायल, ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित पकवाइनारपर चट्टी पर बुधवार की देर शाम को पुलिस द्वारा युवक की पिटाई के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी किया। डेढ़ घंटे तक चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पकवाईनार निवासी उदय भान यादव 28 पुत्र राम जन्म यादव को पकवाईनार चौकी इंचार्ज द्वारा जमकर पिटाई कर दिया गया। जिससे उदयभान यादव यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल युवक के साथ सड़क जाम कर दिया। कोतवाल नागेश उपाध्याय द्वारा दिए आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। सूचना पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने घायल युवक का हाल चाल लेकर पुलिस अधीक्षक से बात भी की। पुलिस अधीक्षक डॉ ताडा ने आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राज कपूर सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें