फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की सूचना पर पहुंची पुलिस, मिला बीमार अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। गायघाट कुआंपीपर संपर्क मार्ग पर रविवार की सुबह सड़क के किनारे एक अज्ञात बीमार अधेड़ पड़ा था। अधेड़ की दाहिना कलाई से कुहनी के बीच एक बडे़ घाव के कारण विकृत हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की गंदगी साफ करवा कर एम्बुलेंस को बुलवा सदर अस्पताल को भेजवाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को किसी के द्वारा सूचना दी गई कि विशनपुरा मौजा स्थित श्रीकृष्ण सिंह के बाग के पश्चिमी कोने पर स्थित गड्ढे पर उगी झाड़ी में एक अधेड़ का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने देखा कि उक्त व्यक्ति की सांसें चल रही है लिहाजा एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने उक्त अधेड़ के चेहरे पर पानी का छींटा मारा तो वह होश में आ गया। उक्त व्यक्ति के कपड़े में शौच तथा अन्य गंदगी के साथ उसके दाहिने हाथ के बड़े घाव में कीड़े लगे हुए थे। पुलिस टीम के सदस्यों ने सदाशयता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति के शरीर की गंदगी साफ कराई तथा नए कपड़े पहनाकर एम्बुलेंस सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति के हाथ के घाव की सड़न तथा गम्भीर स्थिति देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें