फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित आरोपी को पुलिस ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी के शिवदासपुर से बुधवार की दोपहर वांछित चल रहे आरोपी को गड़वार पुलिस ने गिरफ्तार कर बलिया लाई, जहां उसे कागजी कोरम पुरा कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। बताया जा रहा है कि आरोपी गड़वार थाने में 302 का मुजरिम था और फरार चल रहा था। जिसे सर्विलांस के माध्यम से गड़वार पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बता दे कि ब्धवार की दोपहर स्कार्पियों से पहुंची गड़वार पुलिस ने वाराणसी के शिवदासपुर निवासी राम सिंह गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया। यह देख आस पास के लोंगो ने अपहरण की आशंका जताते हुए से गाड़ी की फ़ोटो खीच लिया और मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को बताया कि राम सिंह बलिया के थाना गड़वार थाने का आरोपी था। जिसे सर्विलांस से मिले लोकेशन के आधार पर गड़वार पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इस बाबत सीओ एके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गड़वार थाने में 302 का मुजरिम था। जिसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें