फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मुखबिर की सूचना पर बैरिया पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की रात बकुलहा मोड़ के पास से लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट का 15010 रुपया नगद, पल्सर बाइक, एक तमंचा, कारतूस, दो एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम गुड्डू कुमार सिंह निवासी साकिन सिताब दीयर अठगांवा रामनगर थाना बैरिया, आकाश सिंह साकिन नैका बड़का बैजू टोला थाना रिविलगंज जनपद सारण बिहार, अंकित सिंह निवासी सिताब दीयर मुनेश्वर टोला थाना बैरिया बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने 16 फरवरी 2021 को बैरिया थाना क्षेत्र के बीएसटी बंधे पर स्वयं सहायता समूह के संचालक दिलीप तिवारी से 87815 रुपया एवं बाइक लूट लिया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों के पास से जो रुपये बरामद हुए है उसे हम लोगों ने नई बस्ती बैजू का टोला के सामने बीएसटी बंधे पर चंदन सिंह, अमर सिंह, बबलू सिंह के साथ मिलकर सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कर्मचारी से 16 फरवरी 2021 को असलहा सटाकर 87 हजार रुपया लूट लिया था। अभियुक्त गुड्डू ने बताया कि यह वही असलहा है जो हमने घटना के समय प्रयोग किया था। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को 11 हजार रुपया ईनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में बैरिया प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी, उप निरीक्षक संजय सरोज, उप निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, आरक्षी एसओजी अतुल सिंह, वेद प्रकाश दूबे, अनिल सिंह, अनूप सिंह, शशि प्रकाश सिंह, राकेश यादव, विजय राय, रोहित यादव, योगेश चन्द्र सिंह, संजय कुमार मिश्रा, आदर्श कुमार गोंड आदि रहे।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें