फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रसड़ा पुलिस ने कोटवारी मोड़ से बुधवार की शाम भाभी के हत्या के आरोपी चचेरे देवर को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नागपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बीते दिनों चचेरे देवर ने भाभी की पिटाई कर दी गई थी। भाभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतका रंजना देवी के पति अखिलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद के चलते 27 मार्च को चचेरे भाई विशाल कुमार ने उनकी पत्नी रंजना को लोढ़ा से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज रसड़ा सीएचसी मऊ के बाद वाराणसी में कराया जा रहा था। जहां 29 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस चचेरे देवर विशाल कुमार के खिलाफ गैर इरादन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने आरोपी देवर को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें