फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के रिगवन गांव में पांच दिनों पहले विद्युत चोरी व बकाया बिल न जमा करने वालों के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान में पहुंचे विद्युतकर्मियों व उपभोक्ता के बीच हुई कहासुनी व मारपीट में एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद एक भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, 26 मार्च को विद्युत निगम के अवर अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम रिगवन गांव में पुलिस बल के साथ रूटीन जांच में जुटी थी। इसी बीच राम प्रवेश गोंड से बिजली से संबंधित कागजात की मांग की गई। कागजात देखने के बाद किसी बात को लेकर विद्युत कर्मियों व उपभोक्ता के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें राम प्रवेश की मौत हो गई। मौत के बाद विद्युत कर्मचारी व पुलिस मौके से भाग गए। उधर, परिजनों के साथ ग्रामीण मनियर थाने पर करीब तीन घंटे तक विद्युत विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अवर अभियंता कैलाश राव व रंजीत वर्मा के अलावा तीन अज्ञात व दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच घटना घटे करीब एक सप्ताह होने को है और अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेष सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें