फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना के घोसवती गांव से आटा चक्की के मालिक अजय तिवारी के अपहरण मामले में पुलिस टीम के हाथ खाली हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम उनके लोकेशन के ईद गिर्द घूम रही है। पुलिस के पहुंचने के पहले अपहरणकर्ता उनको लेकर स्थान बदल दे रहे हैं। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर सुखपुरा थाने पर कैंप कर पुलिस टीम को दिशा निर्देश दे रहे हैं। स्वाट, सर्विलांस व तेजतर्रार इंस्पेक्टरों की टीम की लगातार मामले पर नजर है।
विज्ञापन

सोमवार को बांसडीह विधायक केतकी सिंह पीड़ित परिजनों से मिलकर अजय तिवारी को जल्द मुक्त कराने का आश्वासन दिया। कहा कि आ गई हूं तो न्याय ऐसा होगा कि आप लोग देखेंगे। जो किए हैं... बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने एसपी से फोन कर पीड़ित परिजनों को सुरक्षा व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, बैरिया पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व बालक बाबा, सीबी मिश्र भी पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पुलिस लगी है, जल्द ही अजय तिवारी सकुशल घर लौटेंगे। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं, कही भी चलना हो या किसी के खिलाफ लड़ना हो आधे घंटे पहने सूचना दें। मामला राजनैतिक रूप लेने के कारण पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव में शनिवार की देर शाम लग्जरी जीप व बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर परिजनों की पिटाई कर अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत पर पुलिस पांच नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि अपहरण कांड में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दुबई से वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
अपहृत अजय तिवारी का एक बेटा विदेश रहता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वीडियो में एक युवक गाली देते हुए अपहरण के आरोपी को मारने व खानदान को खत्म करने की धमकी दे रहा है। वीडियो अजय तिवारी का बेटा, जो दुबई में रहता है, उसका बताया जा रहा है। वीडियो की जांच पुलिस भी कर रही है।
पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से नाराजगी



घोसवती गांव में आटा चक्की मालिक के अपहरण की घटना हो या अन्य कई मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार 29 अप्रैल को गांव में आई बरात में शामिल युवकों को लघुशंका करने से मना करने पर अजय तिवारी के बेटे महामृत्युंजय की पिटाई की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों के सुलह के दबाव की शिकायत करने के बावजूद जिस तरह से लापरवाही बरती गई है, उससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया। आरोपी रोज अजय तिवारी के घर के आसपास बाइक से चक्कर लगाते थे। इससे पूरा परिवार परेशान था। अजय तिवारी के शिकायत करने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उल्टे आपस में अक्सर मारपीट के मामले होने की बाद कह कर सुलह के लिए कहने लगी।



भाजपा जिलाध्यक्ष संजय तिवारी व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जमे उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें