फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विकास कार्यों में अनियमितता, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़/बेल्थरारोड। सीयर विकासखंड की ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में विकास कार्यों के नाम पर 15.55 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। तत्कालीन दो सचिवों उपेंद्र और मनोज कुमार तथा ग्राम प्रधान (प्रशासक) अनंत देव सिंह यादव के खिलाफ उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सीयर मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर निर्माण सहित कुल नौ विकास कार्यों के लिए सरकारी धन स्वीकृत किया गया था। ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता तथा बिना कार्य कराए सरकारी धन निकाले जाने की शिकायत ग्राम निवासी राजाराम राजभर ने की थी। 30 मई 2025 को जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य विभाग से जांच कराई। 15 नवंबर को इसकी रिपोर्ट आई, लेकिन शिकायतकर्ता ने उप लोकायुक्त के यहां परिवाद दाखिल कर दिया।
इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी और वित्त एंव लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के अनुसार आरआरसी निर्माण में सात लाख रुपये तथा अन्य विकास कार्यों में 8.55 लाख रुपये का भुगतान अनियमित पाया गया। इस प्रकार कुल 15,55,785 रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एफआईआर में तत्कालीन पंचायत सचिव उपेंद्र, तत्कालीन सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार तथा ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह यादव को नामजद किया गया है। जांच के अनुसार लगभग 13.52 लाख रुपये के अनियमित भुगतान के लिए मनोज कुमार और 2.03 लाख रुपये के भुगतान के लिए उपेंद्र को जिम्मेदार माना गया है। ग्राम प्रधान को भी मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं, सीडीओ ओजस्वीराज ने कहा कि दोनों सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में अनियमितता के मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें