फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाॅक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपहरण दुष्कर्म एवं पाॅक्सो एक्ट के मामले में दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को अभियुक्त अजीत यादव निवासी दलन छपरा दूबे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने शिकायत दी थी कि मेरी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, मुझे शक है कि मोबाइल से बात कर के किसी के साथ गई है। बेटी को एक लड़का बरगला कर मोबाइल से बात करता था। उसी ने लड़की को झांसे में लेकर घर से भगाया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी मिश्र चौकी प्रभारी कस्बा लालगंज हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उपरोक्त मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त अजीत यादव को उसके घर गिरफ्तार किया गया। लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला या लड़की को उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह करने या अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के इरादे से उसका अपहरण या व्यपहरण करने व पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ोत्तरी की गई। इस मामले में लड़की को पुलिस ने पहले ही खोज लिया है। उसे उसके परिवार को साैंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें