नरहीं। बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्काॅर्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें बिहार के तीन लोगों के मौत होने की सूचना है। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहें थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचोबीच स्काॅर्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई। स्काॅर्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास जारी था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के ही तीन लोगों की मौत हो गई है वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुटी रही।