फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सलाह सतर्क रहें, बलिया में बेपरवाह हुए लोग

विज्ञापन
नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और न ही कोई भी पहन रहा मास्क। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लगातार देशवासियों को जागरूक और सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जिले में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा। आलम यह है कि लॉकडाउन समाप्त और अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ होते ही जनपद वासी कोरोना के लेकर बेफिक्र से हो गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद और उससे होने वाली मौतों के आंकड़े में अभी कोई खास कमी नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद घरों से निकलने वाले लोग कोविड-19 की गाइड लाइनों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर में कहीं भी न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नजर आ रहा है और न ही आधे से अधिक लोग मास्क पहन रहे है। अब सैनिटाइजर की बिक्री में भी काफी कमी आ गई है। विभिन्न कार्यालयों और दुकानों में सैनिटाइजर, हैंडवास, साबुन आदि मौजूद होने के बावजूद भी लोग अब उनका उपयोग करने की जहमत नहीं उठा रहे है। सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तो काफी पीछे छूट गई नजर आ रही है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा शहर समेत ग्रामीण अंचलों में भी बरकरार है। प्रशासनिक ढिलाई भी आग में घी डालने का काम कर रही है। इस समय थोड़ी बहुत सतर्कता यदि कहीं नजर आ रही है तो उन स्कूलों में ही आ रही है जो सोमवार से खुुले हैं। इसका भी कारण साफ है कि इस समय स्कूलों पर अधिकारियों की नजर लगातार बनी हुई है और वे उनकी चेकिंग करने भी पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें