फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में नगर सतनी सराय स्थित गणीनाथ मंदिर परिसर में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर युवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष बब्लू गुप्ता, महामंत्री शुभम गुप्ता के अलावा आनंद प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, धीरज गुप्ता, सत्यम गुप्ता को शपथ दिलाई गई। इनके अलावा भृगुनाथ प्रसाद, चंदन गुप्ता, रामजी गुप्ता को मंत्री, मनीष गुप्ता को संगठन मंत्री, नितेश गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक, आकाश गुप्ता को मीडिया प्रभारी पद की शपथ दिलाई।
पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जनपद में संगठन के विस्तार के लिए युुवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर उमेश चंद्र गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, शामू महाजन, डॉ. एसके गुप्ता, अनिल गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें