फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग का पिंचिंग कार्य हुआ तेज, राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर से सटे हनुमानगंज से शंकरपुर तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। सालभर पहले ही सड़क की खोदाई हो गई थी लेकिन जलनिगम की पाइप डालने की प्रक्रिया के कारण कार्य विलंब हुआ, जिससे लगभग 16 गांवों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर शहर के बाईपास के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से चार किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगभग 12 करोड़ की धनराशि जारी हुई थी। इसमें मार्ग पर 6 छोटी पुलिया का भी निर्माण करना था। इधर बीच जल निगम की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू होने से करीब तीन माह तक कार्य ठप रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना पड़ा। धूल उड़ने के कारण लोगों ने तत्काल कार्य पूरा करने की मांग की थी। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पिंचिंग का कार्य शुरू कर दिया, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। ठेकेदार टूना सिंह ने बताया कि कोलतार महंगा होने से दिक्कत हो रही है। पिंचिंग कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एई संतोष कुमार सिंह ने मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें