फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फोटो-ट्रक चालक का शव रखकर हाईवे जाम करने के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, 28 नामजद, 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
हत्या--- उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार लोग। पुलिस विभाग
विज्ञापन
रामदयालगंज बाजार में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार को विशाल यादव उर्फ बिच्छी (25) की हत्या के बाद शव रखकर हाईवे जाम करने के मामले में शनिवार को लाइन बाजार थाने में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रामभरोसराम की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि उपद्रवियों ने हत्या के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर शव रखकर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया था। जौनपुर से मड़ियाहूं और मड़ियाहूं से जौनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन चालकों से मारपीट की थी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की थी। तिवारीपुर निवासी ट्रक चालक विशाल की रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार को हॉकी से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, तिवारीपुर निवासी विशाल यादव उर्फ बिच्छी की मौत के बाद लोग उसका शव लेकर रामदयालगंज बाजार पहुंचे थे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर मौजूद थे। राहगीरों और वाहन चालकों को रोकने के साथ ही बाजार की दुकानों को भी बंद करा दिया था। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए और वहां से हटने लगे। लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस से ही उलझ गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि लाइन बाजार पुलिस ने इसी मामले में आरोपी सौरभ यादव निवासी रसैना, राहुल यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनी सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे निवासी पचोखर और हरेराम यादव निवासी रंजीतपुर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया।
-
समझाने पर दंपती की थी पिटाई
प्राथमिकी में आरोप है कि उपद्रवियों को बेलवारामसागर निवासी दीवाकर पांडेय और उनकी पत्नी पुष्पा पांडेय ने समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में दोनों बेहोश हो गए। बाजार में अचानक उपद्रव और मारपीट से अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त फोर्स मांगी गई। इसके बाद मड़ियाहूं, सिकरारा, कोतवाली, जफराबाद, मछलीशहर और रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह हाईवे से जाम हटवाया गया।
विज्ञापन

-

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी हंगामा, शव लेकर भागने की कोशिश की
हाईवे से जाम हटने के बाद मृतक विशाल यादव उर्फ बिच्छी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजन और अन्य लोग शव को बार-बार खींचतान कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। रोकने पर पुलिसकर्मियों से विवाद और हाथापाई की गई। प्राथमिकी में उपनिरीक्षक रामभरोसराम की वर्दी फाड़ने तथा साथी पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बक्सा और खेतासराय थाने की पुलिस भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिस बल को देखकर विवाद कर रहे लोग वहां से हट गए। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई गई और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। रात में अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम होने की बात कही है।
विज्ञापन


इन 28 नामजद के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
नाम पता
संदीप यादव — रसैना, लाइन बाजार
राज कुमार यादव — परानापट्टी, लाइन बाजार
हरेराम यादव — रंजीतपुर, लाइन बाजार
नितेश कन्नौजिया — हरबसपुर, लाइन बाजार
सुनील यादव — तिवारीपुर, लाइन बाजार
प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनी — कादीपुर, लाइन बाजार
राहुल यादव — तिवारीपुर, लाइन बाजार
विक्की यादव — कादीपुर, लाइन बाजार
रोहित सोनकर — रसैना, लाइन बाजार
बुल्ले सोनकर — रसैना, लाइन बाजार
गब्बू सोनकर — रसैना, लाइन बाजार
धीरज गुप्ता — नईगंज, लाइन बाजार
मयंक सिंह — कादीपुर, लाइन बाजार
राहुल यादव — तिवारीपुर, लाइन बाजार
बड़ूल यादव — तिवारीपुर, लाइन बाजार
आकाश निषाद — पचोखर, लाइन बाजार
नाटे मौर्या — पचोखर, लाइन बाजार
सोनू यादव उर्फ सीनू — श्रीनगर कुद्दूपुर, लाइन बाजार
प्रियान्शु यादव — श्रीनगर कुद्दूपुर, लाइन बाजार
लल्लन सोनकर — रंजीतपुर, लाइन बाजार
गुड्डू दुबे — कुद्दूपुर तीनपौलिया, लाइन बाजार
सौरभ यादव — रसैना, लाइन बाजार
पांडेय सोनकर — रंजीतपुर, लाइन बाजार
राजेश हरिजन — कुद्दूपुर, लाइन बाजार
अंबर यादव — जयरामपट्टी, लाइन बाजार
अतुल यादव — जयरामपट्टी, लाइन बाजार
संदीप यादव — कुद्दूपुर, लाइन बाजार
पातिराम यादव — जयरामपट्टी, लाइन बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें