फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फूलन सेना ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Apr 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते फूलनसेना के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अपहर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर निवासी रामदेव बिंद के लड़के को उनके चंगुल से छुड़ाने की मांग की गई। इस दौरान फूलन सेना के सदस्यों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।       
विज्ञापन



फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने आरोप लगाया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में पांच अप्रैल की रात्रि में गांव के ही कुछ लोगों ने रामदेव बिंद के लड़के का अपहरण कर लिया। इस मामले में सहतवार थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। लेकिन आज तक पुलिस ने न तो आरोपियों को गिरफ़्तार किया और न ही अपहृत लड़के को छुड़ाने का प्रयास किया।


कहा कि अगर लड़के की बरामदगी नहीं की गई तो 25 अप्रैल से बेमियादी धरना प्रदर्शन तथा अनशन किया जाएगा। इस मौके पर कमलेश प्रजापति, अशोक पासवान, श्रीपति राजभर, ओमप्रकाश राजभर, अतवरिया, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें