फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र के लिए फार्मासिस्टों ने सीएमओ आवास पर दिया धरना-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन द्वारा फार्मासिस्टों की नियुक्ति पत्र सितंबर माह में आने के बाद भी बड़े बाबुओं द्वारा नहीं दिए जाने पर गुरुवार को फार्मासिस्टों का सब्र टूट गया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास पर शाम को दर्जनों की तादात में धरना देने लगे। उन्होंने मांग किया कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने नियुक्ति पत्र तत्काल जारी करने का आदेश बाबू हो दिया। इस दौरान आक्रोशित फार्मासिस्टों ने बड़े बाबुओं के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा तीन बार में फार्मासिस्टों की नियुक्ति पत्र आया। पहला नियुक्ति पत्र नौ सितंबर 2019 को सीएमओ कार्यालय में आ गया। इसके बाद दूसरा नियुक्ति पत्र 30 सितंबर तथा तीसरा नियुक्त पत्र चार अक्तूबर को आया। जिसे पाने के लिए कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्घार्थनगर के 15 फार्मासिस्ट तीन-चार दिन से बलिया में आकर सीएमओ कार्यालय व आवास पर बड़े बाबुओं की गणेश परिक्रमा कर रहे है। बावजूद बड़े बाबुओं द्वारा हिलाहवाली किया जा रहा है। जैसे ही इसकी जानकारी फार्मासिस्ट संघ, संविंदा व बेरोजगार फार्मासिस्ट संघों को हुई। वे लोग दर्जनों की तादात में सीएमओ आवास पर गुरूवार की शाम धमक गए और धरना देने लगे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में तैनात दो बाबुओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। बड़े बाबुओ द्वारा कहा गया कि सोमवार को आकर अपना नियुक्ति पत्र ले लीजिएगा। इस पर फार्मासिस्ट आगबबूला हो गए और कहा कि जब तक 15 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता है, तब तक कोई भी फार्मासिस्ट यहां से नहीं जाएगा। जिसके बाद नियुक्ति पत्र देने के लिए टाइप होना शुरू हो गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट मलय कुमार पांडेय, अशोक सिंह, शैलेश तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, अध्यक्ष योगेंद्र नाथ पांडेय, मंत्री अरूण सिंह, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस बाबत सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि सभी फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। चाहे रात को 12 ही क्यो ना हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें