फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति नहीं विचार थे स्व. रामानुज : रामगोविंद चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। स्व. रामानुज के विचार आज भी गरीबों, किसानों, शोषितों, पीड़ितों, मजदूरों के लिए अनुकरणीय है। इनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रधानपुर के समीप बखरियाडीह बांध पर रामानुज की 40वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए जान देने वाले रामानुज व्यक्ति नहीं विचार थे। जिस प्रकार से आज लोकतंत्र में राजनीतिक दल अपने मिशन से भटक गए हैं। उनके विचारों पर चलकर ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।
गांव के प्रत्येक बच्चों को रामानुज बनना होगा। तभी समाज एवं राष्ट्र का उत्थान होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री भाजपा नेता राजधारी सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, जदयू नेता अवलेश सिंह, पूर्व प्रमुख विजय बहादुर सिंह, डा. संतोष कुमार ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन

बिरहा गायक रामजन्म जांबाज एवं भैयालाल पाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। श्रद्धांजलि सभा एवं मेला में जनपद ही गाजीपुर और मऊ के लोग शामिल रहे। भारी संख्या में कई थानों की फोर्स लगी रही। मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, सतीश सिंह, बलवंत सिंह, विजय बहादुर यादव, बीरबल राम, विजय शंकर यादव, शिवजी तिवारी, लल्लन यादव, सुरेश राम, आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। संचालन कर रहे कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें