क्वारंटीन सेंटर पर से जाकर गंगा स्नान करना व घूमना युवकों को भारी पड़ा। पुलिस ने ऐसे पांच युवकों पर लॉकडाउन व महामारी क्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जात है कि प्राथमिक विद्यालय भुसौला को कवारंटीन सेंटर बनाया गया है जहां विभिन्न शहरों से आए प्रवासी लोगों को रखा गया है। मंगलवार की शाम चौकी प्रभारी लालगंज सुनील सिंह घाटों का निरीक्षण कर रहे थे कि कुछ युवक तिवारी घाट पर नहाते मिले कुछ वहां टहलते मिले। पूछे जाने पर युवकों ने बताया कि हम लोग प्राथमिक स्कूल भुसौला पर क्वारंटीन हैं और स्नान करने व टहलने आए हैं।
जिस पर चौकी इन्चार्ज ने भुसौला गांव निवासी तथा केरल से आए धनजी चौरसिया पुत्र कामेश्वर चौरसिया, दीपक यादव पुत्र हरेराम, गुजरात से आए शेखर यादव पुत्र हीरा यादव, पंजाब से आए दिनेश सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह, अप्पू पुत्र सब्बीर के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बताया कि क्वारंटीन समय समाप्त होने के बाद इन लोगों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।