फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवर तल्ख होने से कांपे लोग

Sat, 20 Jan 2018 12:12 AM IST
ballia
विज्ञापन
माडल तहसील परिसर में धूप में बैठकर ठंड से राहत लेते फरियादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब पखवारे भर से पड़ रही भीषण ठंड के तेवर शुक्रवार को भी तल्ख रहे। कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप ने राहत दी।। ठंड की वजह से लोग कांपते नजर आए तो गलन से घरों में ही दुबके रहे। भीषण रूप से पड़ रहे कोहरे की वजह से सड़कों पर सुबह करीब दस बजे तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। सड़कों पर दृश्यता बिल्कुल भी नहीं रही। जिससे वाहनों के साथ ही बाइक व सायकल से चलने वालों को भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। खासतौर पर राहगीरों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। अलाव की व्यवस्‍था न होने से ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन

ठंड व गलन की वजह से बीमारियों का प्रकोप काफी हद तक बढ़ गया है। इसमें सांस व हृदय रोग से संबंधित मरीजों की परेशानी काफी हद तक बढ़ गई है।

इसकी वजह से हृदय रोगियों की मौत का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त आदि की समस्या आम हो गई है। ठंड के चलते दिन-रात अलाव तापने वालों के पास अब इसके संसाधन की कमी होने लगी है, जो लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। कूड़ा, करकट के साथ पुआल आदि बचाकर जो लोग रखे थे, उसके पास ये सारी सामग्री खत्म हो जाने के कारण उनके सामने अलाव तापने की समस्या खड़ी हो गई है। लकड़ी तो मिल रही है, लेकिन कच्ची होने के कारण ठीक से जल नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

उधर, जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के टाउन हाल में कंबल वितरण कार्यक्रम दो बजे दिन में किया गया। लगभग 154 जरूरतमंदों लोगों में कंबल वितरण किया गया। छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने कहा कि संस्था द्वारा ठंडी से राहत के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। एसपी सिंह, राकेश सिंह, सतीश चंद्र यादव, संजय उपाध्याय, संजय वर्मा लालजी, प्रदीप यादव, लक्ष्मण यादव, राकेश वर्मा, सुधीर कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें