फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर लोगों ने आस्था की लगाई डुबकी

विज्ञापन
गंगा दशहरा पर उजियार गंगा घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर श्रद्घालुओं ने जिले के विभिन्न गंगा व सरयू घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। तत्पश्चात पुरोहित को दान-पुण किया। इस दौरान लोगों ने नगर के शिवरामपुर घाट, महाबीर घाट, माल्देपुर घाट, उजियार व भरौली घाट, हुकुम छपरा, गंगापुर आदि घाटों पर स्नान व ध्यान किया।
विज्ञापन

रामगढ़ संवाददाता के अनुसार गंगा दशहरा पर ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के गंगापुर, पचरुखिया, हुकुम छपरा गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने गंगा मैया का पूजन किया। उधर मुंडन संस्कार करने वालों के भी भीड़ काफी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खड़ा होने के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम को छुड़ाने में हल्दी व रामगढ़ पुलिस के जवानों को पसीने बहाने पड़े। विनय ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में हुकुम छपरा, गंगापुर गंगा घाट पर गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत गंगा वाहिनी प्रमुख अर्जुन शाह के नेतृत्व में गंगा समग्र समिति के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा घाटों की साफ सफाई की गई। पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ के तहत पौधरोपण किया। बढ़ता जल संकट पर जल संरक्षण विचार गोष्ठी हुई। भव्य गंगा आरती, दूध अभिषेक किया गया। मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी दिनेश राम व हल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गंगा मैया का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी बेलहरी ने कहा कि हर भारतीय को संकल्प के साथ साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । चौकी प्रभारी मिथिलेश तिवारी, गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत सराज नारायण तिवारी, दिलीप, गंगा वाहिनी जिला प्रमुख धीरेंद्र प्रसाद सिंह, सह प्रमुख लालबाबू कुंवर, हरिओम शर्मा, आशीष ओझा, अवनीश पांडेय आदि रहे।
नरहीं क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा तट के विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा का पूजन-अर्चन किया। गुरुवार की भोर से ही गंगा दशहरा स्नान के लिए उजियार एवं बक्सर के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा इलाके के उजियार, कोटवानारायणपुर, भरौली, सोहांव, पलिया खास गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में सरयू नदी के विभिन्न तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सरयू तट स्थित गुलौरा मठिया शिव मंदिर घाट, खैराखास, तुर्तीपार, मौनी बाबा घाट, बेल्थरा बाजार, सहिया, हल्दीरामपुर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कही। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र उपाध्याय ने गंगा दशहरा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज ही के दिन गंगा मैया का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। आज के दिन स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। घाटों पर पहुंचने वाले संपर्क मार्गों पर चहल-पहल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें