बलिया। श्रावण पूर्णिमा को विभिन्न महावीर अखाड़ों से निकले जुलूस में नौ अखाड़े शामिल हुए। सबसे आगे नगर कमेटी का जुलूस रहा। इसके बाद विजयीपुर टाउन हाल, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड और मिड्ढी कमेटी की झांकियां नगर के अलग-अलग अखाड़ों से निकाली गई।
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई झांकी में ऊंट, घोड़ा और हाथी भी शामिल थे। दोपहर बाद से सभी कमेटियों की झांकियां अपने-अपने अखाड़े से निकलतीं रहीं। झाकियों के विशुनीपुर मस्जिद पहुंचने पर गहमागहमी रही।
जुलूस में शामिल कमेटियों के सदस्यों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। नगर कमेटी के युवाओं ने गदाका, बनैठी, तलवार और लाठियों का प्रदर्शन िकया। आठ-दस साल के बालक-बालिकाओं के करतब ने भी लोगों को हैरान किया।