फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज करतबों से लोग दंग

Sat, 29 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्रावण पूर्णिमा को विभिन्न महावीर अखाड़ों से निकले जुलूस में नौ अखाड़े शामिल हुए। सबसे आगे नगर कमेटी का जुलूस रहा। इसके बाद विजयीपुर टाउन हाल, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड,  गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड और मिड्ढी कमेटी की झांकियां नगर के अलग-अलग अखाड़ों से निकाली गई।
विज्ञापन


गाजे-बाजे के साथ निकाली गई झांकी में ऊंट, घोड़ा और हाथी भी शामिल थे। दोपहर बाद से सभी कमेटियों की झांकियां अपने-अपने अखाड़े से निकलतीं रहीं। झाकियों के विशुनीपुर मस्जिद पहुंचने पर गहमागहमी रही।

जुलूस में शामिल कमेटियों के सदस्यों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। नगर कमेटी के युवाओं ने गदाका, बनैठी, तलवार और लाठियों का प्रदर्शन िकया। आठ-दस साल के बालक-बालिकाओं के करतब ने भी लोगों को हैरान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें