नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित पंप पर पेट्रोल लेने के लिए खड़े बाइक सवार।संवाद
बलिया। पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरातफरी के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य दिखाई देने लगे हैं। हालांकि शहर के चित्तू पांडेय क्राॅसिंग मार्ग, रामपुर उदयभान व जीराबस्ती पंप पर तेल का अभाव था। वाहन चालक लौट गए।
जीराबस्ती पंप पर सीएनजी को लेकर वाहनों की कतार लंबी दिखी। सीएनजी की उपलब्धता बनी रही। जनपद में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल को लेकर मची अफरातफरी के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। हालांकि, पूरी तरह से राहत मिलने में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है। सोमवार को शहर के कुछ प्रमुख पंपों पर तेल के अभाव में वाहन चालक मायूस होकर लौटते नजर आए, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर भीड़ पहले की तुलना में कम दिखी।