फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं गोंड हूं...शरीर पर लिख DM ऑफिस पहुंचे लोग, जाति प्रमाणपत्र के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन; जताई नाराजगी

Fri, 16 May 2025 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी के बलिया में जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड जाति के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ऑफिस के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते गोंड जाति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों ने खुली छाती पर 'मैं हूं गोंड' लिखकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किए जाने की मांग पत्र मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन




जुलूस नगर के टीडी कॉलेज चौराहा से प्रारंभ होकर पुरानी तहसील, अंबेडकर संस्थान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गोंड समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी गो बैक के जोरदार नारे लगाए। गोंड समाज के लोगों ने शरीर में पेड़ का पत्ता लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने जिलाधिकारी पर गोंड जाति पर दोहरा  मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष उपचुनाव में चार गोंड जाति का नामांकन वैध किया गया।

निर्वाचित गोंड भाजपा प्रत्याशी को जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद का शपथ भी दिलवाया गया। वहीं, दूसरी तरफ आम गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा रहा है क्यों? कहा कि जिलाधिकारी का रवैया उत्पीड़नकारी है।

विज्ञापन

इनकी रही उपस्थिति
दीपू गोंड, सुरेश शाह, अरविंद गोंडवाना, आदित्य गोंड, सोनू गोंड, अजय गोंड, विक्की गोंड, अमन गोंड, शिव शंकर, सूचित गोंड, संजय गोंड, बच्चा लाल गोंड, ओम प्रकाश गोंड, पिंकू गोंड, जीउत गोंड, शिव कुमार गोंड, रामनारायण गोंड, कमलेश गोंड, विमलेश गोंड, राहुल गोंड, अंकित गोंड, अनिल शाह, विजेंद्र गोंड, रंजीत गोंड निहाल, गोरखनाथ गोंड, राजू कुमार, बरमेश्वर प्रसाद, विशाल गोंड, अर्जुन प्रसाद आदि।

बलिया नहीं पाई जाती गोंड जनजाति
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जनपद बलिया में सामान्यतया गोंड जनजाति नहीं पाई जाती है बल्कि ये जनजाति सोनभद्र और मिर्जापुर में पाई जाती है। जनपद में भड़भूजा जाति के लोग पाए जाते है, जो गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है। यह जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें