फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उपनिबंधक कार्यालय हटाने के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
रसड़ा ​स्थित उपनिबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित व्यापारियों और स्टांप विक्रेताओं की बैठक को संब
विज्ञापन
रसड़ा। उप निबंधक कार्यालय परिसर में स्टांप विक्रेताओं, व्यापारियों और सभासदों ने बैठक की। इसमें उपनिबंधक कार्यालय का हटाए जाने पर आरपार की लड़ाई की बात कही।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अविनाश सोनी ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को यहां से हटाया जाना व्यापारियों के साथ ही आमजन मानस के भी हित में नहीं है। उपनिबंधक कार्यालय नगर के बीचोबीच स्थापित है। कहा कि व्यापारी समाज उप निबंधक कार्यालय का स्थानांतरण रोकने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। स्टांप विक्रेता प्रतीक सिंह कहा कि उप निबंधन कार्यालय अलग जमीन में स्थापित है। कोतवाली एवं मुंसिफ न्यायालय की अलग नंबर की जमीन है। उपनिबंधक कार्यालय किसी की जमीन पर स्थापित नहीं है। राजस्व विभाग की ओर से मुंसफ न्यायालय, कोतवाली और उपनिबंधक कार्यालय की जमीन की भी पैमाइश की गई, जिसका साक्ष्य मौजूद है। अध्यक्षता कर रहे सभासद अशोक जायसवाल ने कहा कि स्टांप विक्रेताओं की लड़ाई में व्यापारी समाज हर मदद को तैयार हैं। अध्यक्ष भगवान पांडेय, संजय पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, सुरेश पांडेय, इकबाल अंसारी, दिनेश मिश्रा, नागेंद्र सोनी, गुड्डू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें