फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान पर नमाज अदा किया

Fri, 19 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान की शुरूआत के साथ ही पहले जुमेे की नमाज नगर सहित ग्रामीण इलाके में अदा की गई। रोजदारों ने आस-पास के मस्जिद और इबादतगाहों में नमाज पढ़ी और अपने परिवार, कौम और मुल्क की अल्लाहताला से खैरियत मांगी। जुमे से शुरू रमजान के मुबारक मौके पर नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। शुक्रवार को सायंकाल बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई थी।
विज्ञापन


मुकद्दस रमजान के प्रथम जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधुओं की भीड़ इबादतगाहों पर देखी गई। नगर के कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता भवन के समीप नगर के सैकड़ों मुस्लिम बंधुओं ने पूरे अकीदत के साथ प्रथम जुमे की नमाज पढ़ी। इस दौरान अपने कौम की भलाई के लिए अल्लाह से दुआख्वानी की।

वहीं नगर के चौक स्थित बड़ी मस्जिद, विशुनीपुर, बहेरी, जलालपुर, उमरगंज, काजीपुरा, अमडारी गांव , मिड्ढा गांव के जामा मस्जिद एवं पुरानी मस्जिद, निधरिया गांव के मस्जिद, घोडहरा स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने पाक माह में नेक कार्य करने का संकल्प लिया। सायंकाल बाजार में भीड़ बढ़ गई थी। मुस्लिम महिलाएं -पुरूष इफ्तार के लिए वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए सेवई सहित अन्य खाने-पीने के सामान की खरीददारी करने बाजार में पहुंचे थे। चौक सहित बड़ी मस्जिद के आस-पास के इलाके में बाजार लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें