बाराबंकी में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2017-18 में विजेता बनकर लौटी खो-खो टीम का बागी धरती पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए कस्तूरबा बलिया की विजेता खो-खो टीम मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, मोतीचंद चौरसिया, अवधेश राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय, जुबेर अहमद, राजेश मिश्रा, अव्वल जी इत्यादि ने डीसी ओपी सिंह की टीम सदस्यों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। कस्तूरबा बांसडीह, बेलहरी, बेरुआरबारी, सोहावं के बच्चों के अलावा कस्तूरबा मुरली छपरा की वार्डन शारदा सिंह, जिला गाइडड कैप्टन सुश्री कनक चक्रधर, डीसी सुधीर पांडेय, श्रीकांत दुबे, शिक्षामित्र संघ के पंकज सिंह, विनय कुमार दुबे, शशिभान सिंह, अमित चेला मिश्रा, दिलीप कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से वार्डेन पुष्पा देवी, उषा यादव, पूनम देवी, शारदा सिंह, जागृति, सुधा यादव, नूरजहां, सरिता देवी, मुन्नी देवी ने टीम के सदस्यों को मिष्ठान खिलाकर स्टेशन से बीएसए कार्यालय तक बैंड बाजे के साथ लाया।
बच्चों को अगली प्रतियोगिता में और दमखम से खेलने की शुभकामनाएं दी। टीम के साथ डीसी ओमप्रकाश सिंह, बब्बन यादव, सुधा त्रिपाठी, ममता सिंह, अनिल कन्नौजिया, राजेश दुबे, चन्द्रभानु सिंह और मु. वसीम रहे। कस्तूरबा रसड़ा की वार्डन सुधा त्रिपाठी ने अगली प्रतियोगिता की तैयारी आज से ही करने की घोषणा की।