फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोगों में राजनैतिक चेतना जरूरी’

Sun, 05 Jul 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बापू भवन टाउनहाल मैदान में वीरांगन महारानी दुर्गावती का 452वां बलिदान दिवस पखवारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका  शुभारंभ राबर्ट्सगंज के भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार ने महारानी दुर्गावती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करना होगा। सांसद खरवार ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने बेटे को पीठ पर बांधकर जिस तरह से अंग्रेजों से लोहा मनवाया था। उसी प्रकार हम लोगों को अपने समाज के सम्मान के लिए कठिन से कठिन मार्ग पर चलना होगा।

उन्होंने कहा आप लोग एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ें तो सफलता मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता अनूप चौबे, नकुल चौबे, रमेश राय, डा. संजय गोंड, दीपक गोंड, मुन्ना खरवार सहित अन्य वक्ताओं ने समाज की बेहतरी के लिए लोगों को जगाने का कार्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुरुआत के समय में समाज के लोगों ने अतिथियों को तीर-धनुष भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान गोंडऊ नाच का भी आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. संजय कुमार गोंड ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें