फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस में रहकर काम करेंगे सफाईकर्मी

Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर के सफाईकर्मी ड्रेस में रहकर कार्य करेंगे। रविवार को नगर के जगदीशपुर स्थित पानी टंकी परिसर में नगर पालिका के 278 सफाई कर्मचारियों को ड्रेस वितरित किया गया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने सभी सफाईकर्मियों को गर्मी और जाड़े का ड्रेस वितरित किया। कहा कि कार्य में भी पारदर्शिता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि सफाईकर्मी ही एक ऐसे कर्मचारी हैं। जो नगर को सुबह-सुबह चमकाने से लेकर कूड़ा-कचरा साफ करने में लगे रहते हैं। अगर वे नगर के कूड़ा उठाने से लेकर हर कार्य को बखूबी अंजाम देते हैं तो हमें उनके बारे में भी सोचने की जरूरत है। इसके लिए शासन से अनुमति मिलते ही सफाईकर्मियों और नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्रेस वितरित किया गया है। कहा कि उनके लिए ब्लेजर भी बनवाया गया है। जो ठंड के मौसम में पहनकर अपने

कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाएं। कहा कि सफाईकर्मियों की जो भी समस्याएं है। उनका निराकरण कराने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह, कर अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शत्रुंजय कुमार, गोविंद वाजपेयी, अशोक वर्मा, अशोक सिंह, श्यामजी, प्रमोद कुमार सिंह        आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें