फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश से जल्द खत्म हो जाएंगे ओवैसी जैसे लोगः आनंद स्वरूप

Tue, 09 Feb 2021 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि देश से ओवैसी जैसे लोग जल्द ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश जीवन भर सपा के प्रमुख बने रहें और बेतुके बयान देते रहें तो भाजपा का भला होता रहेगा। उन्होंने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने का दावा भी किया।

विज्ञापन


शुक्ला ने अमर उजाला से दूरभाष पर विशेष बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और उनकी मानसिकता के लोग भारत से जल्द खत्म हो जाएंगे। ये वे लोग हैं जो वर्ष 1947 में इसलिए यहां रुक गए थे ताकि देश को एक बार फिर बांटने का प्रयास कर सकें। लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोजर चल पड़ा है, जो जल्द ही पूरे देश के दौरे पर रवाना हो जाएगा।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर किए गए सवाल पर शुक्ला ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अखिलेश यादव अपने पूरे जीवन के लिए सपा अध्यक्ष बने रहें और बेतुके बयान देते रहें। इससे और कुछ भले न हो, भाजपा का भला होता रहेगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में देरी के सवाल पर उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें