फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस को लेकर लोग बरत रहे लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोशल डिस्टेंस को लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं। खासकर राहत के तहत खुलने वाली सब्जी मंडी व जिला अस्पताल में रोज भीड़ लग जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सुबह सात से दस बजे तक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सब्जी व आवश्यक सामग्रियों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। लेकिन बाजारों में लोग मनमानी पर उतर जाते हैं और इसके चलते सोशल डिस्टेंस तार-तार हो जाता है। उधर, जिला और महिला अस्पताल के स्टॉफ तथा मरीजों में सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव दिख रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस चेम्बर और महिला अस्पताल के वार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बहुत बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी माले के जिला कमेटी के सचिव लक्ष्मण यादव ने दी। बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही है। लेकिन बाहर से अस्पताल पहुंचे मरीजों को लौटाया भी नहीं जा रहा है। सीएमएस चेम्बर में सभी डॉक्टर ओपीडी के तौर पर बैठ रहे हैं। और मरीजों का उपचार भी कर रहे हैं। जिससे वहां मरीजों की भीड़ हो रही है। मरीज कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें