फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बांस-बल्ली के सहारे तार लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के पूर्वी छोर पर कई महीनों से टूटा हुआ बिजली का खंभा और लटका हुआ तार दुर्घटना का सबब बना हुआ है। कस्बेवासियों की शिकायत पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मी बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार लटकाकर चले गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित स्कूल के समीप खंभा वर्षों से टूटा पड़ा है। तार लटका हुआ था। इसकी शिकायत गोविंद राम ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर की। विद्युत कर्मियों ने टूटे हुए खंभे को बांस के बल्ली के सहारे खड़ा कर लटके हुए तार बिजली प्रभावित कर चले गए। ये कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। गोविंद राम ने कहा कि घर से निकलने का बस एक ही रास्ता है। छोटे बच्चे व महिलाओं के लिए टूटा हुआ पोल और लटका हुआ है। विद्युत कर्मियों से बार बार कहने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। उधर, गड़वार-सिकंदरपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे खुले तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इससे नौनिहालों को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें