नगर के बस स्टेेशन चौराहे पर बुधवार को लोगों के बाहर आने से चहल पहल रही। बाजार भी खुले।
- फोटो : ballia
बवाल के चौथे दिन बुधवार को कस्बे में शांति का माहौल रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाजार की अधिकांश दुकानों के साथ ही कई स्कूल भी खुल गए। हालांकि इस दौरान बच्चों की संख्या कम ही रही। उधर, हालात सामान्य बनाने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सुबह ही कस्बे में पहुंच गए और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जबकि पुलिस चौकी में मंत्रणा के दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को कस्बा शांत रहा। मुख्य बाजार सहित बस स्टेशन चौराहा पर काफी चहल-पहल रही। दूकानें खुलीं तो ग्राहक भी आने शुरू हो गए। लेकिन अब भी लोगों के अंदर डर और दशहत बरकरार है। हालांकि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में चक्रमण के दौरान सुरक्षा को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया और ध्वनि विस्तारक यंत्र से दूकानों को खोलने की अपील की। पूरे कस्बे में छिटपुट कहीं-कहीं ही दुकानें बंद रहीं।रों तरफ जनजीवन सामान्य रहा और बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। अधिकांश चाय पान की दुकानों पर घटनाओं को लेकर चर्चाएं भी होती रहीं।
डीएम-एसपी ने कस्बा के नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि कहीं भी कुछ गड़बड़ी की आशंका होे तो तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताएं। अगर कहीं सुरक्षा की जरूरत महसूस हो तो 100 नम्बर डायल करें। जिलाधिकारी ने कस्बावासियों से कहा कि वह अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। ताकि वह अफवाहों के चक्कर में न पड़ें उन्हें इससे बचाने की जरूरत है।