फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : भरत मिलाप देख छलका आंखों से आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। छोटी काशी की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार की भोर में भरत मिलाप का सजीव मंचन ब्रम्हस्थान स्थित अयोध्या सीमा पर किया गया। जहां चारों भाईयों के रुद्रन क्रंदन के साथ मिलन को देख उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। लीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम का संदेश लेकर वायु मार्ग से महाबली हनुमान जी को भैया भरत के पास भेजते हैं। हनुमान जी की सूचना पर जंगल में तपस्या कर रहे भैया भरत भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी से मिलने के लिये अयोध्या सीमा पर पहुंचते है। जहां भैया राम को देख रथ से कूदकर उनके गले लगकर भरत, भगवान श्रीराम विलाप करने लगते है। वहीं दूसरी तरफ शत्रुघ्न लक्ष्मण से गले मिलकर विलाप करने लगते है। बाद में दोनों भाई माता जानकी के चरणों में प्रणाम करके उनके अनुपस्थिति की पीड़ा बयां करने लगते है। राम से मिलने जाते समय तपस्वी भैया भरत का अयोध्या रूपी रसड़ा नगर में कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा पूजा और आरती कर प्रसाद चढ़ाया। जिसे देखने के लिये हजारों की संख्या में नर, नारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें