फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पूजा समिति, ताजियादार तथा रामलीला कमेटी हाोंगी सम्मानित

Wed, 21 Oct 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा और मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुधवार को कमिश्नर आजमगढ़ आरपी गोस्वामी तथा डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शहर कोतवाली में आयोजित की गई। जिसमें दशहरा और मुहर्रम सौहार्द पूर्वक ढंग से मनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि बलिया ने आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक अग्रणी भूमिका निभाने का काम किया है। यहां गंगा-जमुनी तहजीब रही है। कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा यहां की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन मैं पीस कमेटी में उपस्थित होकर लोगों के विचार जानने आया हूं।

 इस दौरान दोनों समुदायों द्वारा जो भी जानकारी और निर्णय लिया गया है, वह काबिले तारीफ है। इसके लिए मैं दुर्गा समिति के सदस्यों, ताजियादारों, रामलीला कमेटी के आयोजकों के साथ ही संभ्रांति व्यक्तियों को धन्यवाद देता हूं। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि दोनों सकुशल संपन्न होंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने दशहरा और मोहर्रम त्योहार पर साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि बलिया में गंगा-जमुनी की तहजीब कायम रहेगी।

उन्होंने बैठक के दौरान पीस कमेटी के गठन की बात पर थानेवार सूची बनाकर कमेटी गठित करने तथा परिचय पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना, चौकी, एसपी तथा डीएम कार्यालय पर सूची लगाने को कहा।

 कहा कि पीस कमेटी में ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाय जो अच्छी छवि वाला हो और उसके विचारों को आमजन मानने वाला हो। वहीं महिला कांस्टेबल की बात पर कहा कि थाना और ब्लाक स्तर पर सामाजिक कार्यो में रूचि रखनी वाली अच्छी छवि वाली महिला कार्यकर्ताओं को चिह्न्ति कर उसका सहयोग लिया जा सकता है।

 इसके साथ ही अच्छे एवं सराहनीय कार्य करने वाले दुर्गा समितियों, ताजियादारों तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करने का निर्देश दिया,  ताकि वे अगली बार और अच्छा कार्य करें।

 पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। प्रारंभ में जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने दोनों त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें