फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर से ही उमड़ी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

Wed, 21 Oct 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर बुधवार को नगर समेत ग्रामीणांचलों के प्रमुख देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी।  जिससे मंदिर परिसर के आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया। प्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रही।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर जिले के प्रसिद्ध मंदिरों कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी, ब्रह्माइन स्थित मां ब्रह्माणी मंदिर, बांसडीहरोड के शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी मंदिर, बेल्थरारोड स्थित भाग्येश्वरी-परमेश्वरी, उचेड़ा स्थित मां चंडी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी मंदिर, नगर के जापलिनगंज स्थित मां दुर्गामंदिर, गुदरी बाजार, कचहरी, हाईडिल कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर पर बुधवार की भोर से ही नवमी तिथि पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।

 देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों के जय माता दी के जयकारे और घड़ी-घंट की आवाज से मंदिर परिसर के साथ ही आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंच मन्नतें मानने के साथ ही परिवार के साथ ही विश्वकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें